लखनऊ, फरवरी 2 -- बीबीडी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम अपनी शादी का निमंत्रण देने जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर बताते हुए भर्ती कर लिया। वहीं पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। गुडंम्बा के श्रीकृष्णा पुरवा में गोपी कुमार (30) परिवार संग रहता था। चाचा राधेलाल ने बताया कि 13 फरवरी को गोपी का विवाह होना था। नौ फरवरी को उसका तिलक होना था। वह शनिवार देर शाम अपने ममेरे भाई गोविंद संग बाइक से शादी का कार्ड बांटने को निकला था। जैसे ही वह किसान पथ आनंदी वाटर पार्क के पास पहुंचा कि पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक में टक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.