आजमगढ़, जुलाई 25 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सपा कार्यालय पर शुक्रवार को निजामाबाद विधानसभा के मरहूम विधायक आलमबदी आज़मी साहब को श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि आलम बदी आज़मी ईमानदारी और सादगी के प्रतीक थे। वे हमेशा महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर सत्य बोलते थे। गलत बातों का विरोध करते थे। पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली ने कहा कि अंतिम समय तक सादगी और ईमानदारी का जीवन उन्होंने जिया। वह आदर्श पुरुष थे। पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहा कि आलम बदी आज़मी का व्यक्तित्व बहुत विराट था। यह भी पढ़ें- आज आलम बदी के घर आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव देश में अल्पसंख्यक नेता उनकी सादगी, ईमानदारी और सत्य बातों के कारण उनके सामने बौने लगते थे। वह स्पष्टवादी थे। ...