धनबाद, जुलाई 27 -- आईआईटी आईएसएम धनबाद में बीटेक, एमटेक समेत अन्य कोर्स में नामांकित नए छात्र-छात्राओं को ओरिएंटेशन कार्यक्रम में वैज्ञानिकों ने संबोधित करते हुए विभिन्न जानकारी दी। इंडियन नेशनल साइंस एकेडमी के अध्यक्ष एवं प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. शेखर सी. मांडे ने कहा कि विज्ञान केवल कैरियर बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के विकास और मानवता की सेवा का सशक्त साधन है। शोधार्थियों से जिज्ञासु बने रहने और वैज्ञानिक ईमानदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। प्रो. मांडे ने पेनमेन हॉल में कहा कि वैज्ञानिक प्रगति ने मानव जीवन को नई संभावनाएं दी हैं, लेकिन इसके साथ वैज्ञानिकों की जिम्मेदारियां भी बढ़ी हैं। शोध का उद्देश्य हमेशा समाज के व्यापक हित में होना चाहिए। मौलिक शोध के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा आज जिस शोध का कोई तात्काल...