वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रान्त द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'तरुण सभा' युवा संसद में सोमवार को प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंदी गोपाल गुप्ता 'नन्दी' मुख्य अतिथि रहे। समारोह के समापन सत्र में उन्होंने युवाओं को नेतृत्व कौशल, तार्किक सोच और राष्ट्रीय मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी एवं सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि भारत की समृद्ध विरासत, राष्ट्रीय गौरव के मानबिन्दुओं और स्वर्णिम इतिहास पर प्रत्येक व्यक्ति को गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। अतीत की ऊर्जा भविष्य को स्वर्णिम बनाने का ईंधन होती है। इसलिए युवाओं के लिए इन तत्वों में निष्ठा और भी ज्यादा आवश्यक है। युवा संसद को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही युवाओं में राष्ट्रवाद की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.