चक्रधरपुर, फरवरी 12 -- चक्रधरपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर चक्रधरपुर के सार्वजनिक क्षेत्र, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, सहकारी बैंक, निजी क्षेत्र के बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी एवं अधिकारी गुरुवार को हड़ताल पर है। हड़ताल पर रहने के कारण बैंकों में ताले लटके रहे। यह हड़ताल एक सूत्री मांग एक दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने को लेकर किया गया था। हड़ताल के कारण चक्रधरपुर की लगभग सभी शाखाएं एवं कार्यालय बंद रहे। सहित निजी क्षेत्र के बैंक भी बंद रहे। चक्रधरपुर में बैंक शाखाओं एवं प्रशासनिक कार्यालय के समक्ष कर्मचारी एवं अधिकारियों ने विशाल रूप से प्रदर्शन किया तथा धरना के माध्यम से अपनी मांगों को अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...