नई दिल्ली, मार्च 18 -- अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मार्च 2026 आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है। जी हां, क्योंकि जर्मन कार कंपनी फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने अपनी पॉपुलर कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर शुरू कर दिया है। खास बात ये है कि इस बार SUV और सेडान दोनों सेगमेंट में जबरदस्त बचत का मौका मिल रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा में फॉक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun) है, जिस पर कंपनी भारी छूट दे रही है। खासकर 2025 मॉडल के टॉपलाइन मैनुअल वैरिएंट पर करीब Rs.2.50 लाख तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, ऑटोमैटिक वैरिएंट्स पर भी अच्छा खासा फायदा दिया जा रहा है, जिससे ये SUV और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। यह भी पढ़ें- मारुति ला रही नई अफॉर्डेबल एंट्री लेवल कार, Rs.4 लाख से कम होगी की...