अपनी लंबित मांगों को लेकर मनरेगा कर्मी सभी विधायक के आवासों के सामने करेंगे भूख हड़ताल
रामगढ़, जून 19 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर रामगढ़ जिले के मनरेगा कर्मी अपनी लंबित मांगों को लेकर लगातार 103 दिनों तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस पर रामगढ़ के जिला सचिव कुमार विवेक ने कहा कि आज तक न हेमंत सरकार की नींद टूटी, न ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की नींद खुली। इस कुंभकरणीय नींद को खोलने के लिए राजभवन, रांची के समीप रामगढ़ जिला के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष लखन सिंह मुंडा, दुलमी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल कलाम आजाद लगातार भूख हड़ताल पर हैं। लेकिन विडंबना है कि रामगढ़ जिले के कोई भी विधायक तथा मंत्री सुध लेने के लिए नहीं आए। यह भी पढ़ें- वेतन सहित अन्य मांगो को लेकर अनुबंध और आउट शोरसिंग कर्मियों ने दिया एक दिवसीय धरना अगर हमारी मांगें जल्द से जल्द नहीं मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.