वाराणसी, फरवरी 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण ने कहा कि छात्रों को जीवन में अपनी रुचि पहचाननी चाहिए। इसके अनुसार लक्ष्य तय कर लगन और परिश्रम से उसे हासिल करना चाहिए। मंगलवार को पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में वह जनपदीय कॅरियर गाइडेंस मेले में मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र और सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट ऐंड सेशन जज सत्यप्रकाश त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि 46 वर्ष बाद अपने विद्यालय में आना सुखद अनुभव है। विशिष्ट अतिथि आईआईटियन बृजेश कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा और आनंद दुबे रहे। पूर्व छात्र और मध्य प्रदेश सरकार के उप सचिव महिप तेजस्वी हार्वर्ड से और मयंक पांडेय कनाडा से ऑनलाइन जुड़े। प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने कॅरियर गाइडेंस मेले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.