सहारनपुर, मार्च 14 -- बड़गांव। दल्हेड़ी के उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों के लिए कॅरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी प्रीतिपाल के निर्देशन में हुआ। शुभारंभ थाना प्रभारी निरीक्षक बड़गांव रमेश चंद्र सिंह ने किया। थाना प्रभारी ने छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कॅरियर का चुनाव करने सलाह दी। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक संदीप कुमार, नीरज कुमार, गीता देवी, बलबीर,ग्राम प्रधान सुरेन्द्र प्रजापत, प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.