पीलीभीत, मार्च 22 -- पूरनपुर। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से भले ही डिप्टी मैनेजर हर्षित के पिता और छोटे भाई को शस्त्र लाइसेंस जारी कर दिए हैं। पर परिजन दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और न्याय मांग रहे हैं। परिजनों का कहना है कि वह न्याय के लिए लगातार अपनी बात को शासन और प्रशासन के सामने उठाते रहेंगे। गत दिवस डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा के घर केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद जितिन प्रसाद पहुंचे थे। परिजनों से राज्यमंत्री ने पूरी घटना की जानकारी ली। उनको न्याय का भरोसा दिया था। केंद्रीय राज्यमंत्री के सामने ही मृतक हर्षित के छोटे भाई वैभव ने न्याय दिलाने की बात कही। कहा कि उनको कुछ नहीं चाहिए सिर्फ अपने भाई की हत्या में शामिल सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वैभव ने बताया कि उनको एक और शस्त्र लाइसेंस और नौकरी की जरुरत नहीं है। वह खुद नौकरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.