अपनी मांगो को लेकर जलसहियाओं ने बनाई आंदोलन की रणनीति
सिमडेगा, जून 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जल सहिया संघ की बैठक बुधवार को अलबर्ट एक्का स्टेडियम में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ की जिलाध्यक्ष रेशमा परवीन ने की। बैठक में मानदेय बढ़ोतरी सहित विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर संघ की अध्यक्ष ने कहा कि जलसहियाओं का मानदेय न्यूनतम मजदूरी दर से भी कम है। इसके अलावा कई मांगे हैं। जिस पर सरकार ने कभी ध्यान नहीं दिया। अब जलसहिया अपना हक और अधिकार लड़कर लेंगी। जिसकी रणनीति तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि मानदेय में वृद्धि, नियमित भुगतान, बीमा और सुविधा पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए निराकरण करने की बात कही गई। बैठक में जिले की सभी जल सहिया उपस्थित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.