सीवान, फरवरी 15 -- सिसवन। प्रखंड के रेफरल अस्पताल पर आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेक धरना प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले 6 महीने से उनका प्रोत्साहन राशि बाकी है और सरकार द्वारा जो मानदेय बढ़ाने की बात की गई थी, वह अभी तक उन्हें नहीं मिला है।आशा कार्यकर्ताओं में चंद्रवती देवी, मौसमी देवी, सीमा देवी, निर्मला देवी, उर्मिला देवी ने बताया कि वे लोग पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत हैं। आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि उनका प्रोत्साहन राशि और मानदेय जल्द से जल्द दिया जाए और उनकी अन्य मांग भी मिले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.