गंगापार, दिसम्बर 17 -- अपनी मांगों को पूरा कराने को लेकर नाराज आशा कार्यकत्रियों ने बहरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का घेराव कर सीएमओ के नाम अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। बुधवार को दोपहर अपने मांगो के समर्थन में ब्लाक अध्यक्ष संगीता सिंह के अगुवाई में दर्जनों आशाओं ने बहरिया मैलहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। उनका कहना है कि वह कम मानदेय पर चौबीस घंटे सरकार के कामों को मन से करती रहती है, किंतु उसके बदले उन्हें पूरा पैसा नही मिलता। सरकार से लेकर अधिकारी तक उन्हे पैसा देने में शोषण करते है। इतनी महंगाई में आशा कार्यकत्री अपने परिवार का पोषण नहीं कर पा रही है। जबकि आशा वर्कर हाड़तोड़ मेहनत कर रही है। उनकी मांग है कि उन्हें कई वर्षो का प्रोत्साहन राशि नही मिली है। उनके कार्यों का कोई मूल्यांकन भी नहीं किया जाता जिसके कारण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.