अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच करेंगे पेंशनर्स
प्रयागराज, जुलाई 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को विकास भवन में पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ऑल इंडिया गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर 29 सितंबर को 24 घंटे का धरना दिया जाएगा तथा 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कर्मचारियों एवं पेंशनर्स की रैली में भाग लिया जाएगा।बैठक में आठवें वेतन आयोग के समक्ष पुरानी पेंशन के पुनरीक्षण, अंतरिम राहत, महंगाई भत्ता मूल वेतन में जोड़ने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग दोहराई गई। साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के चार वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.