लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- क्षेत्र के किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के न मिलने पर स्टेनो भगवती प्रसाद गुप्ता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी-तूफान से क्षेत्र में तैयार खड़ी गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है, अधिकांश किसान खेती पर ही निर्भर हैं।किसानों ने यह भी कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान समय से नहीं हो रहा है, जिससे उनके दैनिक खर्च, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। वहीं प्राकृतिक आपदा के कारण गेहूं की फसल खराब होने से उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हो गई है। ज्ञापन में मंडियों की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। किसानों का आरोप है कि मंडियों में बिच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.