अपनी मांगों को लेकर जेएसएलपीएस के कर्मचारी हड़ताल पर गए
रामगढ़, जुलाई 21 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के बैनर तले जेएसएलपीएस के कर्मचारी ने एनएमएमयू मॉडल लागू करने की मांग को लेकर 21 जुलाई से 25 जुलाई तक कलम बंद हड़ताल में चले गए हैं। जिसमे एल 5 से लेकर एल 8 स्तर के कर्मी शामिल है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुआ तो 27 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और जब तक एनएमएमयू मॉडल लागू नहीं होता है तब तक हड़ताल पर रहेंगे। जिसकी जिम्मेदारी जेएसएलपीएस प्रबंधन की होगी। मौके पर जिला अध्यक्ष प्रेमचन्द कोटवार, सचिव लखन शर्मा, कोषाध्यक्ष आरती कुमारी, अभिषेक कुमार, भास्कर महापात्रा, अनुपमा सिंहा सहित अन्य सभी कर्मी शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.