अपनी मांगों को लेकर कॉलेज के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन
बगहा, मई 20 -- बेतिया , बेतिया कार्यालय नगर के एमजेके कॉलेज एवं राम लखन सिंह यादव कॉलेज में बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश पर रहते हुए धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश पर चले जाने से दोनों कॉलेजों का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। वहीं कॉलेज पहुंचे छात्रों के किसी प्रकार के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य नहीं हो सके, जिससे उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। धरना बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर आयोजित किया गया।प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से उनकी समस्याएं लंबित हैं, लेकिन अब तक समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: केएसएस कॉलेज में ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.