बांका, फरवरी 26 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में वित्तरहित शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त मोर्चा बिहार पटना के आह्वान पर एस एसपीएस महाविद्यालय शंभूगंज के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी अपनी मांगों को एक दिवसीय उपवास पर रहे। शंभूगंज संघ इकाई के अध्यक्ष प्रोफेसर डाक्टर कृष्णदेव सिंह ने बताया कि वित्तरहित शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की दशकों से मांग को सरकार द्वारा नजर अंदाज किया जा रहा है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाक्टर दिवाकर पंजिकार ने बताया कि कर्मचारियों की मांग है कि अनुदान के बदले वेतन, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन एवं सात वर्षों के बकाया अनुदान का एक मुश्त भुगतान यथाशीघ्र करने की गुहार लगाई। महाविद्यालय के सभी परिवार कालेज के मुख्य प्रवेश द्वार पर सरकार के खिलाफ एक दिवसीय उपवास एवं सत्याग्रह पर घंटों डटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.