गोंडा, जनवरी 29 -- गोण्डा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ी संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद डीपीओ को ज्ञापन सौंपा। दिए ज्ञापन में लंबे समय से लंबित मांगों के जल्द समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि समय रहते निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में बताया गया कि आंगनबाड़ी कर्मियों से बीएलओ सहित अन्य विभागीय व गैर-विभागीय कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे मूल कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे तत्काल बंद किए जाने की मांग की गई। पोषण ट्रैकर पर ऑनलाइन कार्य के लिए उच्च गुणवत्ता का मोबाइल फोन उपलब्ध कराने, प्रतिमाह 2500 रिचार्ज व डेटा भत्ता देने, 1500 प्रोत्साहन राशि (पीएलआई ) का भुगतान नियमित मानदेय में जोड़ने तथा उसमें व्याप्त अव्यवस्थाओं व भ्रष्टाचार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.