बोकारो, मार्च 9 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रखंड मनरेगा कर्मी अपनी चिर लंबित मांगों को लेकर सोमवार से सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी। प्रखंड मनरेगा कर्मी संघ के अध्यक्ष अशोक रजवार की अध्यक्षता में सांकेतिक हड़ताल शुरू की गई। इस हड़ताल में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, ग्राम रोजगार सेवक, लेखा सहायक, कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल है। मनरेगा कर्मियों की ओर से सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर चले जाने के कारण मनरेगा की सभी विकास योजनाएं ठप्प हो गई। सांकेतिक हड़ताल पर बैठे मनरेगा कर्मियों ने सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी भी की। इस मौके पर प्रखंड मनरेगा कर्मी संघ के अध्यक्ष अशोक रजवार ने कहा कि विगत 17-18 वर्षों से सरकार के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य करते आ रहे हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.