सीवान, जुलाई 30 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। जंतर - मंतर पर धरना के दौरान हुए लाठी चार्ज के खिलाफ 25 जुलाई को देश व्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में छपरा में हुई पत्थरबाजी में विधि - व्यवस्था संधारण ड्यूटी में तैनात दो प्रखंड विकास अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन दो बीडीओ के घायल होने की घटना के विरोध में बुधवार को तीसरे दिन भगवानपुर हाट में भी अधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- सुरक्षा को ले काला बिल्ला लगाकर जताया विरोधबीडीओ का विरोध बीडीओ प्रियंका कुमारी ने काली पट्टी बांधकर - अपना विरोध जताया और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग का समर्थन किया। उन्होंने बताया कि बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ की जिला सचिव कुमारी सुषमा ने इस संबंध में राज्य सरकार के मुख्य सचिव को विस्तृत ज्ञापन भेजकर बीडीओ की सुरक्षा के लिए त...