कटिहार, अगस्त 26 -- समेली,एक संवाददाता। बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर समेली प्रखंड परिसर में आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ की ओर से मांगों से संबंधित ज्ञापन बाल विकास परियोजना कार्यालय को सौंपा गया। संघ की ओर से जारी पत्र में सेविका-सहायिकाओं को सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुरूप ग्रेच्युटी का लाभ देने, चार माह के बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान करने तथा 4500-4500 रुपये की अलग-अलग किस्तों के बजाय एकमुश्त 9 हजार रुपये का भुगतान करने की मांग की गई है। इसके अलावा सेविका-सहायिकाओं की पोशाक राशि जल्द जारी करने और सेविका से महिला पर्यवेक्षिका के पद पर प्रोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग भी शामिल है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: राजापाकर में अपनी मांगों को ल...