अपनी मर्जी से बना ली राह, चीख-पुकार और बढ़ती जा रही आह
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। जनपद में करीब 55 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे बढ़ रहे हैं। इसके कारणों पर गौर करें तो जिम्मेदारों की लापरवाही भी सामने आ रही है। कहीं पर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ दी गई हैं तो कहीं पर मर्जी से ही रास्ते बना लिये गए हैं। यही नहीं कुछ स्थान ऐसे हैं जो दुर्घटना बाहुल्य हैं वहां पर ब्लैक स्पाट के बोर्ड तक नहीं लगे हैं। इन हालातों में खुद ही समझा जा सकता है कि हाईवे का सफर कितना खतरनाक है। मैनपुरी के बेवर से लेकर शाहजहांपुर के अल्लागंज के दायरे में जो हाईवे गुजरता है उसकी जनपद में दूरी 55 किलोमीटर है। इस हाईवे पर अक्सर मौत का मंजर दिखाई पड़ता है। जून माह तक जो सड़क हादसे हुए हैं उनमें सर्वाधिक इसी हाईवे पर हुए हैं। डबरी से लेकर पांचालघाट पुल तक हाईवे का हिस्सा कम खतरनाक नहीं है। इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.