दुमका, सितम्बर 29 -- दुमका सोनुवाडंगाल के गोविन्द प्रसाद साह ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल करते हुए हिन्दुस्तान ओलंपियाड में शामिल होने वाले श्री रामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय दुमका के 50 जरूरतमंद बच्चों की परीक्षा फीस अपनी दैनिक कमाई से जमा कराई। उनकी इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकेगा। गौरतलब हो कि गोविन्द प्रसाद साह ने इसी स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की थी। गोविन्द प्रसाद साह ने कहा कि शिक्षा युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने संकल्प लिया है कि अपनी दैनिक आय का एक हिस्सा नियमित रूप से गरीब बच्चों की पढ़ाई को बढ़ावा देने में खर्च करेंगे। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान ओलंपियाड राष्ट्रीय स्तर पर परखने का सबसे बेहतर मंच : शिवम कुमार उनका मानना है कि प्रतिभ...