अपनी बहन को 210 करोड़, हमारी बहनों को 10 हजार; भाजपा पर बरसी कांग्रेस
देहरादून, नवम्बर 26 -- चुनावी लाभ के लिए 'बैणी-भुली' योजना के जरिए महिलाओं को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने चुनिंदा के बजाय उत्तराखंड की सभी महिलाओं को सम्मान राशि देने की मांग की है। इस दौरान नेताओं ने 'अपनी बहन को 210 करोड़, हमारी बैणियों को पांच-दस हजार' का पोस्टर भी जारी किया। इसमें कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य से जुड़े कथित 210 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों को दर्शाया गया था। यह पोस्टर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जारी किया। गोदियाल ने कहा कि चुनाव से पहले और बाद में 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा सत्ता बचाने की हताश कोशिश है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.