मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली जिले की चार बेटियां राज्य स्तर पर पुरस्कृत होंगी। बिहार दिवस पर इन्हें सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।जिन बेटियों का चयन किया गया है, उन्होंने आर्थिक बाधाओं के बावजूद अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इनमें एक दिव्यांग हैं। उन्होंने दो अलग अलग खेलों में पदक जीता है। बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से इन बेटियों की सूची भेजी गई है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने खेल और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का नाम मांगा था।जिन बच्चियों को बिहार दिवस पर सम्मानित किया जाएगा, वे सभी सरकारी स्कूलों की हैं। इनमें किसी के पिता नहीं हैं तो किसी के पिता दिव्यांग हैं। तीन बच्चियां चैपमैन गर्ल्स स्कूल और एक मुखर्जी सेमिनरी स्कूल की हैं। ये सभी किलकारी से ज...