रांची, जनवरी 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू की ओर से बच्चों की वापसी और अपराधियों की गिरफ्तारी पर दिए बयान पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे अभियान का फल है कि बच्चों की बरामदगी हुई और अपहरण कर्ताओं का गिरोह पकड़ा गया। आगे भी बड़ी कार्रवाइयां हो सकती हैं, लेकिन पुलिस अधिकारियों और पुलिस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने और उनकी प्रशंसा करने की बजाय खुद को श्रेय देकर भाजपा ने अपनी मानसिकता दिखा दी है। उन्होंने कहा कि आज तक भाजपा ने किसी भी गुमशुदा बच्चों के मामले में आंदोलन नहीं किया है। गुमशुदा बच्चों के मामले के सहारे भाजपा अपनी राजनीतिक चमक बढ़ाना चाह रही है। भाजपा के शासनकाल में राज्य में 10000 से अधिक बच्चे गायब हो गए, जिनका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.