देवरिया, अप्रैल 30 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। वक्फ बोर्ड संपत्ति के मुतवल्ली अपनी-अपनी पत्रावलियों को सहेजने में जुट गए हैं। जिले में 205 संपत्तियों का पंजीकरण रद्द होने से खलबली मची हुई है। पत्रावलियों को सहेज रहे मुतवल्ली को फिर से संपत्ति के वक्फ बोर्ड के होने का सबूत देना होगा। चार दशक पहले के अभिलेख के अनुसार दर्ज कागजात सही नहीं किए गए तो फिर उन्हें कोर्ट का ही सहारा लेना होगा। जिले में सबसे अधिक कब्रिस्तान का पंजीकरण रद्द होने से मुस्लिम समुदाय परेशान है। यह भी पढ़ें- यूपी में वक्फ संपत्तियों को लेकर चलेगी बड़ी मुहिमपंजीकरण की स्थिति जिले में वक्फ बोर्ड की करोड़ों की संपत्तियां दर्ज हैं। चार दशक पहले दर्ज अभिलेख के मुताबिक जिले में 1225 संपत्तियां दर्ज हैं। भारत सरकार ने सभी संपत्तियों का रजिस्ट्रेशन उम्मीद पोर्टल ...