छपरा, अप्रैल 10 -- मांझी व एकमा में स्वर्ण व्यवसाययिों के साथ पुलिस की बैठक बैंक से बड़ी राशि निकालकर ले जाने पर पुलिस से मदद लें संचालक फोटो- 11 मांझी थाना परिसर में शुक्रवार को सोना चांदी के दुकानदारों की समन्वय समिति की बैठक करते थानाध्यक्ष बिनोद कुमार। मांझी/ एकमा/ दाउदपुर। मांझी थाना परिसर में शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सोना चांदी दुकानदारों की समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई और लूटपाट जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से जरूरी निर्देश दिए गए । दुकानदारों से सुझाव मांगे गए। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार ने बैठक में शामिल दुकानदारों को 30 अप्रैल तक अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया ताकि लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। बैठक में सोना चांदी के 28 दुकानदार शामिल हुए। बैठक में शामिल आठ दुकानदारों ने पुलिस को ब...