नई दिल्ली, मार्च 28 -- ईरान ने अपने खाड़ी पड़ोसियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वे शांति और सुरक्षा चाहते हैं तो अपने देश की जमीन पर अमेरिका और इजरायल को युद्ध चलाने की इजाजत न दें। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने यूएई, सऊदी अरब, कतर और कुवैत समेत क्षेत्रीय देशों को संबोधित करते हुए कहा, 'क्षेत्र के देशों से मेरा संदेश है कि अगर आप विकास और सुरक्षा चाहते हैं तो अपने दुश्मनों को अपनी जमीन से युद्ध नहीं चलाने दें।' यह बयान ऐसे समय में आया है जब ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध एक महीने से अधिक समय से चल रहा है। ईरान का आरोप है कि खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों का इस्तेमाल ईरान पर हमलों के लिए किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- युद्ध के बीच पाक-ईरान में घंटेभर तक क्या पकी खिचड़ी, आगे के प्लान से उठा पर्दा ईरान ने साफ किया ...