नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिकी F-15 लड़ाकू विमान ईरानी क्षेत्र के अंदर मार गिराया गया। विमान में सवार वेपन सिस्टम ऑफिसर ने विमान से इजेक्ट करके अपनी जान बचा ली। घायल होने के बावजूद वह चलने-फिरने की हालत में थे और पहाड़ी इलाके में ईरानी सेना से बचते हुए एक दिन से ज्यादा समय तक छिपे रहे। उनके पास पिस्तौल, बीकन और सिक्योर कम्युनिकेशन डिलाइस थी, जिनकी मदद से उन्होंने अमेरिकी रेस्क्यू टीम से संपर्क बनाए रखा। यह भी पढ़ें- ऐसी तीन जीत और अमेरिका पूरी तरह बर्बाद; ट्रंप पर ईरान ने फिर कसा तीखा तंज अमेरिकी कमांडो ने बेहद जोखिम भरा ऑपरेशन चलाकर इस एयरमैन को बचाया। नेवी सील टीम 6 के कमांडो ईरानी क्षेत्र के गहरे अंदर घुसे और घायल अधिकारी को ढूंढ निकाला। रेस्क्यू के दौरान अमेरिकी अटैक एयरक्राफ्ट ने ईरानी काफिलों ...