अपनी जमीन पर टिनशेड डाल रहे भाइयों को पीटा
लखीमपुरखीरी, जून 2 -- कोतवाली क्षेत्र के रकेहटी निवासी विनोद कुमार अपने भाई सूरज प्रसाद और प्रमोद के साथ चिड़ीमारनपुरवा में अपनी पैतृक भूमि पर टिनशेड डालने गया था। तभी गांव के ही नेकीराम, रामदुलारे, पप्पू और नन्हू लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने गालियां देते हुए टिनशेड के पाइप उखाड़ दिए और तीनों भाइयों को पीटना शुरू कर दिया। हमले में तीनों को काफी चोटें आईं। विनोद ने बताया कि यह जमीन उनके पिता ने 1992 में बैनामे से खरीदी थी। इस पर नेकीराम आदि जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार लोगों पर एफआईआर यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, थाने में दी तहरीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.