कुशीनगर, जून 1 -- कुशीनगर। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर रविवार को जिला इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा की उपस्थिति में हुई। इसमें तीन विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। इस बैठक में अपनी जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया तथा बूथ स्तर तक कमेटियों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया।महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आसमा परवीन ने लोगों से अपनी जनता पार्टी से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के हाथों को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर पार्टी को मजबूत करें। इससे महिलाओं को उचित भागीदारी और ज़ुल्म-ज्यादती से छुटकारा मिलेगा।बैठक में जिला ...