चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- चक्रधरपुर। रेलवे में सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया समारोह पूर्वक मनाने की परंपरा है। सेवानिवृत्ति का उत्सव प्रत्येक महीने मनाया जाता है। सेवानिवृत्ति को कर्मचारियों को उत्सव के तौर पर मनाना चाहिए। यह बात आज वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. ऋषभ सिन्हा ने महात्मा गांधी सभागार में आयोजित चक्रधरपुर मंडल के 20 सेवानिवृत्त कर्मचारियों के विदाई समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर कहा। उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दिन आपको आपके निष्ठा और समर्पित सेवा के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी राशि प्रदान की जा रही है। इस राशि को काफी सोच-समझकर और सुरक्षित जगह पर निवेश करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- 30 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, 10.18 करोड़ का भुगतान किसी भी व्यक्ति को पेंशन से जुड़ी बैंक खाते जानकारी या ओटीपी शेयर न कर...