रामपुर, अप्रैल 30 -- रामपुर। अपनी बुलंद आवाज की बदौलत फिल्मी दुनिया में शोहरत हासिल करने वाले मशहूर अभिनेता रजा मुराद बुधवार सुबह अपने शहर रामपुर में थे। यहां वह उस गली में भी पहुंचे, जहां उनका बचपन बीता। आसपास के तमाम घरों को देखकर बचपन की यादें ताजा हो गईं । बचपन के दोस्तों के नाम लेने लगे। इसी बीच आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। एक बुजुर्ग महिला ने उन्हें आवाज लगाई कि मुन्ने मियां कहां हैं। मुन्ना मियां नाम सुनकर तमाम युवा चौंक गए। तब रजा मुराद खुद बोल पड़े,उनका बचपन का नाम मुन्ने मियां ही है। आज यह नाम सुनकर उन्हें बहुत खुशी हुई। यह भी पढ़ें- पिता थे अस्पताल में भर्ती, काटी जानी थी टांग; दिल में दर्द दबाकर कॉमेडी कर रहे थे जॉनी लीवर अभी कोई तो जिंदा है जो उन्हें इस नाम से पुकार रहा है। शहर के जीना इनायत खां मोहल्ले से रजा मुराद की ब...