रांची, फरवरी 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि निकाय चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए हेमंत सरकार बौखला गई है। सतारूढ़ गठबंधन दलों को मालूम हो गया है कि उनके समर्थित उम्मीदवारों को जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। इसलिए पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए भाजपा को राज्य सरकार टारगेट कर रही है। आदित्य साहू ने उक्त बातें रविवार को प्रेस बयान जारी कर कही। उन्होंने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के ऊपर गिरिडीह में मुकदमा दर्ज करना एक तरह से सत्ता पक्ष की बौखलाहट है। बाबूलाल मरांडी कोई नासमझ नेता नहीं हैं, जो आचार संहिता का उल्लंघन करेंगे। यह सरासर सत्ता का दुरुपयोग है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, निर्वाचन आयोग को भयमुक्त और निष्पक्ष निकाय चुनाव कराने की जिम्मेवारी है। अगर चुनाव को अराजक तत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.