अपना धर्म, कर्तव्य और संस्कार कभी न छोड़ें ः सरल महाराज
कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। पुष्पांजलि ज्योतिष केंद्र और श्री राम कथा सेवा समिति की दबौली में आयोजित श्री राम कथा के नवम दिवस पर गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय कथाकार सरल महाराज ने कहा कि जिन भक्तों का मन भगवान के चरणों में लग जाता है, उन भक्तों का जीवन सार्थक एवं सफल हो जाता है। मनुष्य को कभी अपना धर्म, कर्तव्य एवं संस्कार नहीं छोड़ना चाहिए। प्रभु अभिमानी का घमंड अवश्य चूर करते हैं। उन्होंने भरत मिलन की कथा का सुंदर वर्णन किया। रावण वध का भी भावपूर्ण चित्रण किया। इस अवसर पर विनोद मिश्र, आचार्य पुष्प दुबे, अजय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, अमर बाजपेई, रमाकांत शर्मा, सुधाकर शुक्ला, विनोद मिश्र, आशीष मिश्रा और कुशाग्र मिश्रा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.