मिर्जापुर, मार्च 14 -- मिर्जापुर। गोशाला से पशुओं की तस्करी मामले में फरार छठवें आरोपी अपना दल (कमेरावादी) के जिलाध्यक्ष के पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार को जिगना पाली बॉर्डर से धर-दबोचा। वह कहीं भागने की फिराक में था। उसके पास से बाइक और पशु तस्करी के 40 हजार रुपये बरामद हुए। पकड़ा गया आरोपी मुख्य सरगना और 25 हजार का इनामी है। मामले में जिलाध्यक्ष समेत छह आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया पकड़ा गया 25 हजार रुपये का इनामी पशु तस्कर मनीष उर्फ सोनू पटेल मुख्य सरगना है। वह लालगंज के सोनवर्षा गोशाला से पशु की तस्करी करता था। एसपी ने बताया संतनगर पुलिस ने 27 जनवरी को बनकी गांव से पशु तस्कर सोनभद्र के रायपुर के सरईगढ़ टाड़ीपर गांव निवासी अनिल प्रजापति को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पिकअप में लदे पांच मवेशी बरामद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.