लखनऊ, अप्रैल 1 -- Apna Dal (S) News: अपना दल (एस) ने यूपी पंचायत चुनाव और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी अभी शुरू कर दी है। चुनाव को देखते हुए अपना दल ने संगठन का विस्तार कर दिया है। बुधवार को अपना दल ने लखनऊ, वाराणसी और चित्रकूट परिक्षेत्र में 79 क्षेत्रीय पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की है। जिसमें अपना दल ने लखनऊ परिक्षेत्र में 27, वाराणसी में 23 और चित्रकूट में 29 क्षेत्रीय पदाधिकारी बनाए गए हैं। जिसमे क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव सचिव व मीडिया प्रभारी व कोषाध्यक्ष शामिल हैं। यह घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (मुख्यालय) मुन्नर प्रजापति की ओर से की गई है।क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अपना दल के अनुसार लखनऊ परिक्षेत्र में जयप्रकाश पटेल को सीतापुर, सुनील वर्मा को हरदोई, राजीव पटेल को लखीमपुर खीरी, अमरेश पटेल को उन्नाव, पवन पटेल को...