मेरठ, मई 18 -- रविवार को अपना दल(एस) की मेरठ शहर विधानसभा की बैठक विधानसभा अध्यक्ष दिलशाद अंसारी के निवास हासिमपुरा में हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ मंडल सुधीर पंवार एडवोकेट रहे। विधानसभा प्रभारी जिला उपाध्यक्ष बलराम चौधरी ने कहा कि विधानसभा की कमेटी को 30 मई तक पूरा करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को निर्देशित किया। दो जून को मासिक बैठक से पूर्व सभी विधानसभा कमेटी बनाकर प्रदेश कमेटी से अनुमोदित कराने को कहा गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार ने कहा कि एनडीए गठबंधन में शहर विधानसभा पर अपना दल (एस) का प्रत्याशी उतारने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के समक्ष अपना दावा पेश करेंगे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष बलराम चौधरी, जिला सचिव यामीन खान, दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष फौलाद कुरेशी, शानिफ, नाजिल अंसारी, अरमान कुरेशी उपस्थित रहे।

हिंद...