वाराणसी, अप्रैल 28 -- रोहनिया। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन सामाजिक न्याय संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। मंगलवार को कनेरी, मोहनसराय स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय पर विधायक डॉ. सुनील पटेल ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर केंद्रीय मंत्री का जन्मदिन मनाया। डॉ.सुनील पटेल ने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पिछड़ों, दलितों और वंचितों की आवाज को हमेशा मजबूती से उठाया है। उनके नेतृत्व में अपना दल (एस) लगातार मजबूत हो रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, प्रदेश महासचिव उमेश पटेल, प्रदेश सचिव डॉ. महेंद्र पटेल, सियाराम पटेल, इंद्रजीत पटेल, मानस सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.नरेंद्र पटेल, बसंत लाल पटेल, ओमप्रकाश सिंह, अमित प्रधान आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- केंद्...