अपना दल (एस) की बैठक सम्पन्न
गोंडा, अप्रैल 7 -- गोण्डा। सरदार पटेल सेवा संस्थान में अपना दल (एस) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर से लेकर सेक्टर, जोन व विधानसभा स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में पार्टी के विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी। इसके लिए पदाधिकारियों को अलग- अलग विधानसभाओं में जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस दौरान अभिमन्यु पटेल, बीपी यादव, पेशकार पटेल, अनुपम शुक्ला, दिशा वर्मा, परशुराम वर्मा, दिनेश वर्मा, पंकज श्रीवास्तव, ईश्वर लाल पटेल, पप्पू वर्मा, चंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.