मिर्जापुर, जून 10 -- मिर्जापुर। अपना दल (एस) की पांचों विधानसभाओं में हुई मासिक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने का फैसला किया गया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की गयी। बैठक के आरम्भ में महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान दो जुलाई को पार्टी के संस्थापक डा. सोने लाल की जयंती पर लखनऊ में आयोजित जन स्वाभिमान दिवस को सफल बनाने का फैसला किया गया। मड़िहान विधानसभा की बैठक खम्मवा जंमती के सत्तेसगढ़ स्थित सेक्टर अध्यक्ष संजय सिंह पटेल के आवास पर विधानसभा अध्यक्ष शालिक सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी दिनेश बियार व विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार मंच दुखरन सिंह उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- संगठन की मजबूती पर जोर वहीं नगर विधानसभा: मासिक बैठक सिटी कोतवाली क...