कुशीनगर, जून 15 -- कुशीनगर। अपना दल (एस) के सक्रिय कार्यकर्ता पडरौना के जटहा रोड निवासी गौरव कुमार सिंह को पार्टी का जिला महासचिव नियुक्त किए जाने पर जिले भर के कुर्मी समुदाय में हर्ष व्याप्त है। उनके जिला महासचिव बनने की सूचना पर समाज के लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी तथा उनके इस नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। जिला महासचिव ने कार्यकर्ताओं व समाज हित के लिए सदैव समर्पित रहने का भरोसा दिलाया।भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष रामनरेश पटेल एवं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक पटेल ने गौरव कुमार सिंह को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रियता, संघर्षशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय अंबेडकर महासभा जिला कमेटी ने ली संवि...