गंगापार, मार्च 2 -- रविवार को घूरपुर अपना दल (कमेरावादी) की जिला कमेटी तथा करछना व बारा विधानसभा कमेटियों की संयुक्त समीक्षा बैठक पदाधिकारियों के सख्त संदेशों के बीच संपन्न हुई। बैठक का केंद्र बिंदु संगठन की जमीनी मजबूती, बूथ स्तर तक गठन और मिशन 2027 की ठोस रणनीति रही। समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रामसजीवन निर्मल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि केवल कागजी गठन या रजिस्टर में नाम दर्ज करना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने सेक्टर से बूथ स्तर तक के वास्तविक गठन की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर अगली प्रदेश बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया। विधायक प्रतिनिधि सिराथू एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमलेश पटेल ने कहा कि अब केवल नारों और जुमलेबाजी से काम नहीं चलेगा। बैठक में विधायक प्रतिनिधि कमलेश पटेल, मंडल सचिव डॉ. ...