अपना दल कमेरावादी की उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल का स्वागत
बरेली, मई 18 -- नवाबगंज।प्रदेश की सिराथू विधानसभा से विधायक व अपना दल कमेरावादी की उपाध्यक्ष डॉक्टर पल्लवी पटेल का रविवार को कस्बे में पहुंचने पर स्वागत किया। विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल ने कस्बे में खोले गए संगठन के कार्यालय का उद्घाटन किया। पहली बार कस्बे में पहुंची अपना दल कमेरावादी की उपाध्यक्ष विधायक डॉक्टर पल्लवी पटेल ने सबसे पहले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर खास जोर दिया। इसमें अधिवक्ता सुरेश पटेल, शोभाराम प्रजापति, आनन्द मोहन पटेल, पोशाकी लाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- समाज के लोगों ने विधायक पल्लवी पटेल का किया जोरदार स्वागत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.