अपना दल कमेरावादी कार्यकर्ता रायबरेली रवाना
मऊ, अगस्त 23 -- मऊ, संवाददाता। अपना दल कमेरावादी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रविवार सुबह नौ बजे मऊ जनपद से रायबरेली के लिए रवाना हुए। वे रायबरेली में आयोजित क्रांति दिवस एवं विशाल जनसभा में शामिल होंगे। अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष उपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल पर 23 अगस्त 1999 को हुए हमले की बरसी को 'दूसरी आजादी का प्रथम क्रांति दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में रायबरेली में इस विशाल जनसभा का आयोजन किया गया है। जनसभा में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल मुख्य अतिथि होंगी, जबकि सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय और प्रांतीय स्तर के कई अन्य नेता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। मऊ से रवाना होने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.