उरई, जून 22 -- उरई। अपना दल एस ने जिला कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया।जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने मामलों को सुना। इसमें जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों से पहुंचे लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क और स्थानीय प्रशासन से जुड़ी समस्याएं रखीं। जिलाध्यक्ष ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में कैथवां, अजनारी, पियानिरंजनपुर, कपासी, कैथेरी, गोहन, विशुधुंआ, बिनौरा रैन, सैदनगर, भभुआ, घौरा तथा उरई के सुशील नगर और उमरारखेड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए। रोहित राठौर, हुकम सिंह, शैलेन्द्र पाल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...