गंगापार, मार्च 18 -- उतरांव थाना क्षेत्र के आराकला गांव निवासी अपना दल एस के के नेता को जान से मारने की धमकी के साथ फर्जी मुकदमे में फंसाने का प्रयास गांव के दबंगों द्वारा किया जा रहा है। मामले में पीड़ित ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के आरा कला गांव निवासी लव कुश पासी अपनादल के नेता है। लवकुश का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग पुरानी रंजिश को लेकर आए दिन गाली देने के साथ जान से मारने एवं फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहे हैं। मामले में पीड़ित ने मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर जांच की मांग करते हुए परिवार के जान माल व सुरक्षा की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.