हापुड़, अप्रैल 9 -- हापुड़। अपना दल एस जिला हापुड़ की मेरठ रोड स्थित जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें संगठन को मजबूत बनाने का आवाह्न किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी ने कहा कि अपना दल एस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता के घर पर झंडा और नेम प्लेट जरूर होनी चाहिए। प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता के वाहन पर अपना दल एस का झंडा, पद नाम की प्लेट अथवा स्टीकर होना चाहिए। बैठक में प्रत्येक कार्यकर्ता को कम से कम एक एवं सामर्थ्य अनुसार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया।जिलाध्यक्ष आदेश त्यागी ने जिला पंचायत चुनाव को विधानसभा 2027 का शक्ति प्रदर्शन व सेमीफाइनल बताया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा 2 मार्च 2027 को जिला अध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी की वर्चुअल बैठक मे...